योजना की कमी से जूझता शिलिगुड़ी शहर, बढ़ रही आम लोगों की परेशानी

शिलिगुड़ी: विकास के दावों के बावजूद शिलिगुड़ी शहर अब भी कई बुनियादी समस्याओं से पीछे नजर आ रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों पर दोनों ओर गाड़ियों की पार्किंग, सड़क किनारे कतार में लगे खाने-पीने के स्टॉल और अवैध पार्किंग के कारण रोजाना गंभीर जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर कितना भी विकसित क्यों न हो जाए, लेकिन आम नागरिकों की समस्याएं अब तक हल नहीं हो पाई हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सुनियोजित योजना की कमी मानी जा रही है। खासकर व्यस्त इलाकों में पैदल चलना और वाहनों का आवागमन दोनों ही मुश्किल हो गया है।

नागरिकों का आरोप है कि ट्रैफिक प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण पर सख्त नियंत्रण नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और आपातकालीन सेवाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के भविष्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। यदि समय रहते ठोस और दीर्घकालिक योजना नहीं बनाई गई, तो आने वाले दिनों में शिलिगुड़ी की यातायात समस्या और भी गंभीर हो सकती है—ऐसा मानना है शहरवासियों का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these